ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय गृहमंत्री शाह का दक्षिण कन्नड़ जिले में होने वाले रोड शो को रदद किया गया 

दक्षिण कन्नड़ । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कर्नाटक के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले में शनिवार को होने वाला रोड शो सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी। शाह, केरल से शनिवार सुबह कर्नाटक पहुंचकर, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर पुत्तूर शहर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। शाह की जिले की यात्रा के दौरान, उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 3,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रद्द किया गया रोड शो शनिवार शाम को मेंगलुरु शहर में होना था।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुदर्शन मुदुबिदरे के अनुसार, चूंकि पुत्तूर में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाह देर से शहर पहुंच रहे हैं, इसलिए रोड शो को सुरक्षा जोखिमों के कारण रद्द कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि शाह केंजारू के पास पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने और कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने वाले है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.