ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छिंदवाड़ा के चांद नगर में डेकोरेशन टेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

छिंदवाड़ा जिले के चांद नगर के वॉर्ड नंबर 11 में आधी रात को अज्ञात कारणों से डेकोरेशन टेंट में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 25 लाख की डेकोरेशन सामग्री जलकर खाक हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चांद टीआई विष्णु मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक वॉर्ड नंबर 11 में रहने वाले दशरथ सोनी ने थाने को सूचना दी है कि देर रात करीब 1:00 बजे उनके मकान के बाजू के प्लॉट में रखें उनके डेकोरेशन के सामान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसके कारण उनका 25 लाख 52 हजार 750 रुपये का डेकोरेशन का सामान पूरी तरह से जल गया।

दशरथ सोनी ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय भाई घर में सो रहे थे, सामने के मकान में रहने वाले सम्मी खान ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी इसके बाद पूरा परिवार घर से बाहर आया और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था, ऐसे में छिंदवाड़ा से फायर ब्रिगेड बुलवाना पड़ा जब तक फायर ब्रिगेड आई तब तक पूरा सामान राख बन चुका था।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तहसीलदार से उचित मुआवजे की मांग की है। दरअसल दशरथ सोनी का परिवार डेकोरेशन चला कर ही अपना गुजारा करता था, लेकिन सीजन के समय अचानक आगजनी के कारण उनका डेकोरेशन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया अब उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है ऐसे में पीड़ित परिवार और अन्य सामाजिक बंधुओं ने तत्काल तहसीलदार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता लग पाएगा फिलहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.