ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BB 16 FINALE: बंद हुई वोटिंग, ये हैं ‘बिग बॉस 16’ के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स, जानें किसकी चमकेगी किस्मत?

टीवी के विवादित रियलिटी शो Bigg Boss 16 का आज ग्रैंड फिनाले हैं। आज घर में बचे बाकी पांच कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला होगा और देखना होगा कि बिग बॉस 16 की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है। वहीं अब कंटेस्टेंट के लिए वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं। कौन विनर है, इसका भी पता चल चुका है। फर्क बस इतना है कि जनता का फैसला अभी मेकर्स के पास बंद है।

टॉप-3 कंटेस्टेंट्स

सोशल मीडिया पर जो वोटिंग ट्रेंड देखने को मिल रहा है, उसके हिसाब से टॉप-3 कंटेस्टेंट्स का पता चल गया है। टॉप-3 कंटेस्टेंट्स के तौर पर जिनका नाम चर्चा में है, वो हैं प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन

लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, प्रियंका चाहर चौधरी अभी तक पहले नंबर पर हैं। ऑरमैक्स की रेटिंग में भी उन्हें सबसे पहली पोजिशन मिली है। लेकिन दूसरे और तीसरे नंबर के लिए एमसी स्टेन और शिव ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं चौथे और पांचवे नंबर पर शालीन भनोट और अर्चना गौतम का नाम है।

मालूम हो, ‘बिग बॉस 16’ का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को शाम 7 बजे शुरू होगा। इस सीजन के सारे एक्स-कंटेस्टेंट्स टॉप-5 के साथ मिलकर परफॉर्मेंस देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.