ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता जिया मोहिउद्दीन ने 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

पाकिस्तानी सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड में काम करने वाले पहले पाकिस्तानी अभिनेता जिया मोहिउद्दीन का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे और लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता को पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ सर्जिकल प्रक्रिया के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया गया था।जिया मोहिउद्दीन के परिजनों के अनुसार उन्होंने सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अंतिम सांस ली। अभिनेता के जनाजे की नमाज कराची के डिफेंस एरिया में अदा की जाएगी। बता दें कि जिया मोहिउद्दीन का जन्म 1931 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में हुआ। मोहिउद्दीन ने एक्टिंग के अलावा ब्रॉडकास्टिंग और कविता पाठ में भी अपना नाम बनाया था। वे लगभग 67 वर्षों तक थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं।

जिया मोहिउद्दीन कराची में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रेसिडेंट एमेरिटस भी थे। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों के लिए कॉलम भी लिखे थे। जिया मोहिउद्दीन पाकिस्तानी फिल्मों और टीवी शोज के अलावा ब्रिटिश सिनेमा और टेलीविजन पर भी दिखाई दिए हैं। उनके कुछ बेहतरीन कामों में ‘लॉरेन्स ऑफ अरेबिया’ (1962), ‘बीहोल्ड द पेल होर्सिन’ (1964) और ‘इमैक्युलेट कंसेप्शन’ (1992) शामिल हैं। मोहिउद्दीन उन चंद पाकिस्तानी में शामिल हैं, जिन्होंने देश से बाहर जाकर काम किया।दिग्गज अभिनेता को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2012 में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था। उन्होंने तीन पुस्तकें ‘ए कैरट इज ए कैरट’, ‘थियेट्रिक्स’ और ‘द गॉड ऑफ आइडल ट्री मेमोरीज एंड रिफ्लेक्शंस’ भी लिखी हैं। वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिग्गज कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.