ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 24 जून तक दोनों दिशाओं में चलती रहेगी रीवा-रानी कमलापति

भोपाल । रीवा से रानी कमलापति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस 24 जून तक दोनों दिशाओं में दौड़ती रहेगी। इसके पहले रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को 25 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया था, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण रेल प्रशासन ने इसकी अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। गाड़ी की समयावधि बढऩे से 23 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु रविवार के दिन मैहर पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन हर शनिवार को दोनों दिशाओंं से चलती है।
ट्रेन 02186 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस हर शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रीवा से चलती है और रात 9.15 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचती है। वहीं ट्रेन 02185 हर शनिवार को रात 10.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलती है और रविवार सुबह 5.35 पर मैहर और सुबह 7.20 बजे रीवा स्टेशन पर पहुंचती है। रास्ते में यह गाड़ी दोनों तरफ से विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना में ठहराव लेकर चलती है। साथ ही यह गाड़ी पूर्व की तरह ही अपने निर्धारित कोच पोजिशन के साथ चलती रहेगी।
लगातार बढ़ रही है चलाने की अवधि
इस ट्रेन में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसे चलाने की अवधि लगातार बढ़ाई जा रही है। पूर्व में इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन भी चलाने की मांग लोगों द्वारा की जा चुकी है। इसके अलावा ट्रेन को भोपाल स्टेशन पर ठहराव को लेकर भी रेल यात्री अपनी मांग अधिकारियों के सामने रख चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.