ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाबा महाकाल की भस्मआरती में शामिल हुए गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भाजपा सांसद गौतम गंभीर बुधवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान गौतम गंभीर ओम नमः शिवाय का जाप करते नजर आए।क्षीरसागर मैदान पर चल रही फिरोजिया ट्रॉफी में शामिल होने आए भाजपा सांसद गौतम गंभीर बाबा महाकाल की भस्मआरती में भी शामिल हुए। बुधवार सुबह गौतम गंभीर भस्म आरती के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में शिवनवरात्रि के चलते इन दिनों गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है इसीलिए उन्हें नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करना पड़ा। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय-समय पर उज्जैन आता रहता हूं। यहां आने से मुझे शांति मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि देश में शांति बनी रहे और देश सतत आगे बढ़ता रहे बाबा महाकाल से मेरी सिर्फ यही कामना है। इस दौरान उज्जैन आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया भी सांसद गौतम गंभीर के साथ उपस्थित रहे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.