ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर हुआ हमला, सेल्फी लेने से किया था मना….

टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर मुंबई में हमला हुआ है. क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अपने एक दोस्त की कार में बैठे हुए थे. तभी वहां कुछ लोगों ने उनसे बार-बार सेल्फी क्लिक करवाने के लिए कहा. लेकिन जब उन्होंने मना किया तो वे लोग भड़क गए और कार पर हमला कर दिया. इस हमले का आरोप 8 लोगों पर लगा है. मुंबई पुलिस ने बताया है कि पृथ्वी शॉ पर हमले के मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पृथ्वी शॉ ने जब दूसरी बार सेल्फी लिए जाने से मना किया तो उनपर हमला कर दिया गया. मामले की जांच चल रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पृथ्वी शॉ पर हमले के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. एफआईआर कॉपी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 427, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. पृथ्वी शॉ पर अटैक बुधवार की शाम करीब 4 बजे किया गया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर अटैक के केस में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है. उनको पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है.

विस्फोटक बल्लेबाज हैं पृथ्वी शॉ

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. टीम इंडिया के लिए वह कई बार ओपनिंग कर चुके हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.