ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पति ने किडनी देकर बचाई पत्नी की जान

नई दिल्ली । दुनिया के लोग वैलेंटाइन डे को प्रेम दिवस के रूप में मनाते हैं और तोहफा देते हैं। वहीं वैलेंटाइन डे पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को तोहफा के रूप में किडनी देकर मिसाल पेश की है। दिल्ली के सनर इंटरनेशनल अस्पताल में सोमवार को एक किडनी प्रत्यारोपण हुआ, जिसमें 48 वर्षीय नामती सारा ढोंगा को उनके पति की किडनी प्रत्यारोपण की गई।मालूम हो कि 2 साल पहले सड़क हादसे में नामती सारा ढोंगा को गंभीर चोट आई थी। उसके बाद लंबे समय तक उनकी कुछ दवाइयां चलीं। दवाओं के सेवन के दौरान उनके शरीर में खुजली के साथ सूजन आने लगी, फिर अस्पताल में उनकी जांच हुई और जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। डॉक्टर ने उन्हें डायलिसिस की सलाह दी। पिछले 2 वर्षों से वह डायलिसिस पर थीं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। स्वास्थ्य दिन-ब-दिन खराब हो रहा था। सोमवार को वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर उनके पति ने उन्हें किडनी दी, उन्हें उनके पति की कितनी प्रत्यारोपित की गई। रामकुमार थापा ने कहा कि हमें भगवान और डॉक्टर पर पूरा भरोसा है। अस्पताल के डॉक्टर्स ने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण के ज्यादातर मामलों में महिलाएं आगे रहती हैं, लेकिन पुरुष भी इसमें अब आगे आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.