ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में बंट रहा प्लास्टिक वाला चावल

भोपाल । पूरे प्रदेश में मप्र सरकार विकास यात्रा निकाल रही है। गांवों से लेकर शहरों के वार्डों तक इन विकास यात्राओं में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायकों से लेकर ग्राम स्तर तक के जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। विकास यात्राओं के बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने विकास ढूंढो यात्रा निकालने का ऐलान किया है। भोपाल में अपने आवास पर मीडिया से चर्चा में पीसी शर्मा ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पीसी शर्मा ने कहा कि सरकारी राशन की दुकानों पर गरीबों को प्लास्टिक वाला चावल बांटा जा रहा है। पीसी शर्मा ने प्लास्टिक के चावल भी मीडिया को दिखाए।पीसी शर्मा ने कहा राशन की दुकानों पर प्लास्टिक का चावल दिया जा रहा है। जिन लोगों को ये चावल दुकानों से दिए गए उन्हीं लोगों ने मुझे ये चावल दिए हैं। अब इस मामले को लेकर हम विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे। सरकार गरीब कल्याण की बात करती है और गरीबों के घरों में प्लास्टिक का चावल मिक्स करके दिया जा रहा है।

विकास यात्रा के बाद खोजेंगे कहां हुआ विकास
पीसी शर्मा ने कहा 18 सालों में विकास नहीं विनाश हुआ है। भोपाल में 28 सालों से मास्टर प्लान नहीं हैं 18 सालों से इनकी सरकार है। कांग्रेस की सरकार ने मास्टर प्लान बनाया था। कमलनाथ जी और जयवर्धन सिंह ने मास्टर प्लान बनाया था। एक महीने कांग्रेस की सरकार रहती तो वो मास्टर प्लान आ जाता। स्मार्ट सिटी के नाम से पूरे टीटी नगर को बर्बाद कर दिया। तात्याटोपे की मूर्ति हटा दी। पूरे सरकारी और प्रायवेट मकान बर्बाद कर दिए। सरकारी कर्मचारी किराए के मकानों में रह रहे हैं। ये हालत कर दी। ये लोग वहां भूमिपूजन कर रहे हैं जहां हम लोगों ने पहले ही काम स्वीकृत करा दिए हैं। इनकी विकास यात्रा खत्म हो जाए फिर हम ये ढूंढेंगे कि इन्होंने कहां-कहां भूमिपूजन किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.