ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुष्कर्म का आरोपित कांस्टेबल वाटेंड, पुलिस ने थानों में लगाए पोस्टर

इंदौर ।   इंदौर की महिला थाना पुलिस को एक पुलिसकर्मी (कांस्टेबल) की सरगर्मी से तलाश है। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर जगह-जगह पोस्टर चस्पा करवाए है। कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है। टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक आरोपित कांस्टेबल का नाम अनिरुद्ध पुत्र मांगीलाल राठौर निवासी टकरावद मंदसौर है। वह नीमच थाना में पदस्थ रहा है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से दोस्ती की और उसको शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। अनिरुद्ध द्वारा कई बार संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता द्वारा जनसुनवाई में शिकायत करने पर महिला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित को ढूंढा लेकिन वह फरार हो गया। इस बीच अग्रीम जमानत के प्रयास भी किए लेकिन वह सफल नहीं हुआ। पुलिस ने परेशान होकर पहले उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर इनाम घोषित किया बाद में जगह जगह पोस्टर चस्पा करवा दिए।

वीडियो काल कर युवती से अश्लील बातें करता था कांस्टेबल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अनिरुद्ध से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए और उसने प्रेम का इजहार किया। पीड़िता द्वारा इन्कार भी किया लेकिन उसने कहा कि वह उसके बगैर नहीं रह सकता। उसने फोन पर हाथ की नस काट कर मरने की धमकी दी। पीड़िता शादीशुदा भी है। उसने पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह दबाव बना कर कई धार्मिक स्थलों पर ले गया। जम्मू में तो उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। वह पीड़िता को पति से दूर रखता था। यहां तक की वह रात में फोन चालू रखवाता था। पीड़िता ब्लैकमेलिंग से परेशान हुई तो पुलिस के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.