प्रेम प्रसंग में फरार प्रेमिका के घरवाले ने अपहरण का मामला कराया दर्ज
जहानाबाद। प्रेम में पागल प्रेमी घरवालों के विरोध करने के बाद घर से भागने का फैसला लेते हैं। वहीं ऐसे कई मामले सामने आए है। जिसमें प्रेम प्रसंग में फरार प्रेमिका के घरवाले ने अपहरण का रूप देते नजर आ रहे थे। प्रेम प्रसंग के बाद छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली और पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर एक महीने से तलाश में लगी रही थी। पुलिस की जांच के दौरान नगर थाना की पुलिस ने कथित प्रेमी के साथ अपहृत छात्रा को बरामद किया है। इसी बीच पुलिस को पता चला कि छात्रा अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर एक साथ रह रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान छात्रा को उसके प्रेमी के घर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ ही लड़का भी पकड़ा गया है। लड़का और लड़की दोनों के पास वैध कागजात नहीं हैं। जिसके कारण उन दोनों के उम्र का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस को कुछ जानकारी मिल सकेगी। मेडिकल जांच के बाद छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। लड़के की मां का कहना है कि उसे अपना बेटा और बहू दोनों स्वीकार्य हैं। इस पूरे मामले में लड़की के घरवालों ने चुप्पी साध रखी है।