जिले में दो नए ग्राहक सेवा केंद्र का किया गया उद्घाटन
जहानाबाद। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बैंक के जितने भी एनपीए खाते है। उन सभी एनपीए अकाउंट्स की वसूली के माध्यम से नियमित किया जायेगा ताकि भविष्य में भी ग्राहक ऋण का फायदा उठा सकें। दक्षिणी बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा शाहपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले शाहपुर गांव एवं इरकी में उद्घाटन किया गया। नये ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन प्रशांत कुमार एवं विकास कुमार द्वारा संयुक्त रूप फिता काट कर किया गया। इस मौके पर विकास कुमार ने बताया कि ग्राहकों को किसी प्रकार की समस्या न आये। उन्हें पैसा जमा और निकासी करने के लिए दूर नहीं जाना पड़े। उस को आसान बनाने के लिए नए ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में बैंकों के अधिकारी ऋतिक रौशन, एफ.एल.सी मनोरंजन सुमन, सैयद मुशर्रफ ईमाम एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।