शिवरात्रि को लेकर विशेष कार्यक्रम का होगा आयोजन
मोतिहारी। राधा कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम राधा नगर, मोतिहारी के आचार्य धर्म विभूषण डाॅ0 शम्भूनाथ सीकरीया ने प्रेस काॅन्फ्रेन्स कर यह जानकारी दी की 18 फरवरी को महाशिव रात्री हैं, और इस बार महाशिव रात्रि में 30 वर्षो के बाद त्रिग्रही योग एवं करीब 01 हजार वर्ष बाद अन्य ग्रहो का विशेष योग बन रहा हैं। जिसमे शनि और सूर्य की एक महत्वपूर्ण भमिका रहेगी। जबकि दोनो पिता पुत्र ही हैं, और भगवान शिव से अलंकृत हैं। इस बार शनिवार की महाशिव रात्री हैं। इसलिए इसका अत्यन्त महत्व हैं। 30 वर्षो बाद शनि राशि परिवर्तन कर रहा हैं। इस उपलक्ष्य में आश्रम के अन्तर्गत 05 लाख रूद्राक्ष से निर्मित भारत का पहला भगवान शिव की आकृति युक्त गोल्ड प्लेटेड शिव लिंग सजाया गया हैं। साथ ही अश्वमेघ यज्ञ का गोल्ड प्लेटेड अश्व एवं विजय स्तम्भ भी पूजन के लिए आम जनता को उपलब्ध रहेगा। इस दिन प्रातः 06 बजे से कावरियों द्वारा जलाभिषेक 08 बजे से सामुहिक रूद्राभिषेक, हवन और अष्टधारा, शिव अराधना होगी। जो संध्या 04 बजे तक चलेगी, जो भी श्रद्धालु हवन, रूद्राभिषेक, दर्शन करना चाहे अपने साथ पूजन सामग्री लाना चाहते हो ला सकते है। इस बार 05 लाख रूद्राक्ष के शिवलिंग का अभिषेक, अश्वमेघ यज्ञ के अश्व, विजय स्तम्भ द्वाद्वस ज्योतिलिंग, एकादश रूद्र एवं मनोवांछित मनोकामना पूर्ण करने वाले सिद्ध हनुमान जी महाराज सभी की एक साथ पूजा, हवन करने का अर्थ 04 लखराव से भी 100 गुणा फल की प्राप्ति है। यह अदभुत विशेष योग बन रहा है, आम जनता से अपील हैं, कि इसका लाभ उठावें। संध्या में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हैं। शुभकामनाओं के साथ।