ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशा तस्करी की सूचना पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी फरार

नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम गुरुवार देर रात हल्का पश्चिमी के जवाहर नगर कैंप में छापामारी करने पहुंची। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।  किसी तरह पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाया और इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी जिसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों और कई थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंची। हमला करने वाले मौके से फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल टीम को वीरवार को सूचना मिली थी कि आनंद इलाके में नशा तस्करी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद टीम छापामारी करने के लिए वहां पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस पार्टी पर पत्थर बरसाए। टीम ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई। पुलिस ने मौके को संभाला और लोगों को शांत किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.