ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बॉलीवुड के वो सितारे जिन्हें पहले कर दिया गया था खारिज 

बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनान आसान काम नहीं होता। इसमें सबसे पहले तो ऑडिशन से ही पार पाना मुश्किल होता है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें फर्श से अर्श तक का सफर तय करने में सबसे बड़ी दिक्कत ऑडिशन के समय ही आई थी। अभिनेता कार्तिक आर्यन को एक ऑडिशन में तो चेहरा देख कर ही बाहर कर दिया गया था। जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिन्हें इस दौरान कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ा। अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज़ में काम किया है हालांकि उन्हें अभिनेता आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म विकी डोनर के लिए रिजेक्ट होना पड़ा था।

सिद्धार्थ चतुर्वेदी
फिल्म गली बॉय में अपनी एक्टिंग से चर्चाओं में आए सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने इंटरनेशनल फिल्म मिलियन डॉलर आर्म के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने उस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। वे दो इंडियन लड़कों की तलाश में थे जो बेसबॉल खेलते थे। जब मैंने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था तो उन्हें मुझे रोल के लिए अपमार्केट बताया और कहा था कि मैं इस रोल के लिए ज्यादा गोरा हूं।

कृति सेनन
हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली कृति सेनन ने कहा था। कई बार ऐसा होता था कि कुछ लोग मुझे आकर कहते थे कि मेरे बारे में कुछ तो ऐसा है जो ठीक नहीं है। कुछ लोग कहते थे कि मैं ज्यादा ही गुड लुकिंग हूं जिसके चलते मैं स्क्रीन पर रियल नहीं लगती हूं। कई बार मुझे बुरा लगता था लेकिन कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी 
नवाजुद्दीन की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा है हालांकि उन्हें अपने करियर में कई मुसीबतें झेलनी पड़ीं। उन्हें नस्लभेदी ताने भी सुनने को मिलते थे। नवाज ने कहा कि उनके रंग के चलते उन्हें कई बार फिल्म में नहीं लिया गया है और उन्हें लोगों से कई बार अपने रंग को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ता था हालांकि नवाजुद्दीन ने इन सब से ऊपर उठकर अपने लिए नया मुकाम खड़ा किया है।
यहां तक कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी अपने करियर के शुरूआती दौर में काफी संघर्ष करना करना पड़ा था। उन्हें एआईआर ने रिजेक्ट किया था जब वे रेडियो जॉकी बनना चाहते थे। अमिताभ का साक्षात्कार लेने वाले शख्स ने कहा था कि मेरे पास उस पतले शख़्स के लिए बिल्कुल समय नहीं था। उन्होंने इंतजार किया और चले गए लेकिन इसके बाद भी वे कुछ कुछ समय में आते रहे लेकिन मैं उन्हें रेडियो जॉकी के तौर पर नहीं देख पा रहा था और उन्हें लगातार अपाइन्टमेंट लेकर आने के लिए कह रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.