ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाढ़ में वार्ड सदस्य की गोली मारकर की हत्या, कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास अपराधियों ने वार्ड सदस्य परमानंद सिंहा की गोली मारकर हत्या कर दी। परमानंद सिंह वार्ड नंबर से 22 से निर्वाचित थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बाढ़ थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो गई है। शनिवार की सुबह एक तरफ लोग महाशिवरात्रि मनाने में जुटे हुए थे, दूसरी तरफ, लोगों को खबर मिली कि परमानंद सिन्हा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

वारदत बाढ़ के बाजार समिति के पुराने गोदाम के पास की है। सूचना पर मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। मृतक के पास से उसका वोटर आईडी कार्ड मिला, जिससे पुलिस ने उसकी पहचान की है।

इसके अलावा, मृतक के पास एक देसी कट्टा और उसके हाथ में दो जिंदा कारतूस भी पाए गए हैं। घटना किस कारण से घटी और किसने घटना को अंजाम दिया, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। फिलहाल, पुलिस लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाने की तैयारी में जुट गई है।

नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद की हत्या इलाके से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.