ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

धूमधाम से निकली बाबा बटेश्‍वर की बारात, झांकियां बनीं आकर्षक का केंद्र

भोपाल ।  शहर में महाशिवरात्रि पर्व का उत्साह व उल्लास देखने को मिल रहा है। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। पुराने शहर के श्री बड़वाले महादेव मंदिर से बाबा श्री बटेश्वर की बारात निकलना शुरू हो चुकी है, जो दोपहर 12 बजे जनकपुरी पहुंची। दोपहर डेढ बजे बारात आजाद मार्केट से निकली है। बाबा श्री बटेश्वर की बारात हनुमानगंज, इतवारा, सराफा चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सोमवार रात आठ बजे सोमवारा जय भवानी मंदिर पहुंचेगी। यहां पर शिव बारात का स्वागत किया जाएगा। बरात में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जाएगी। उन्हें चाय-नाश्ता कराया जाएगा। रात 10 बजे बाबा श्री बटेश्वर व मां गौरा की वरमाला कार्यक्रम होगा। बाबा श्री बटेश्वर की बारात में खूबसूरत झाकियां लोगों आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं। आधा दर्जन झांकियों में भारतीय ग्रामीण परिवेश की झलक दर्शाती झांकी भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इसके अलावा कुंआ पूजन से लेकर भूत-प्रेत, महाकाल के दरबार वाली झांकियां भी लोगों को लुभा रही हैं। झांकी देखने श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। पुराने शहर की संकरी गलियों में निकल रही शिव बारात देखने घरों की छत पर लोग चढ़े हुए हैं। छतों से फूलों की वर्षा कर रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कंकाल व श्मशान की झांकी लोगों को संदेश दे रही है कि कालों के काल महाकाल हैं। गणों के साथ मसान में भस्म होली की नृत्य मंडली द्वारा प्रस्तुति देखते ही बन रही है। नगर कोतवाल काल भैरव, लक्ष्मी नारायण, ब्रह्मा, सरस्वती के स्‍वरूप का विशेष श्रृंगार लोगों को बरबस आकर्षित कर रहा है। झांकियों में पालीथीन का उपयोग नहीं करने का संदेश भी दिया जा रहा है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.