ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली निवासी के घर में लगाया पहला निजी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट

सरकार की सिंगल-विंडो सुविधा के तहत रविवार को पहला निजी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट स्थापित किया गया है। यह चार्जिंग पॉइंट दक्षिण दिल्ली निवासी के घर में लगाया गया है। बीएसईएस के प्रवक्ता ने कहा कि पहला निजी चार्जिंग प्वाइंट इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में डीडीए फ्लैट्स में स्थापित किया गया। जबकि दूसरा पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में इसके बगल में स्थापित किया गया। परिवहन विभाग द्वारा चार्जिंग प्वाइंट लगाने के लिए 12 वेंडरों को पैनल में रखा गया है। निजी चार्जिंग नेटवर्क के प्रचार और विस्तार के लिए सरकार पहले 30,000 चार्जिंग पॉइंट के लिए 6,000 रुपये की एकमुश्त सब्सिडी प्रदान कर रही है। उपभोक्ताओं द्वारा ईवी चार्जर्स को पैनल में शामिल विक्रेताओं से खरीदा जा सकता है। कैपेक्स मॉडल के तहत, उपभोक्ता पैनल में शामिल विक्रेता को पूरा भुगतान करता है। सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत विक्रेता को कुल लागत का भुगतान उपभोक्ता द्वारा तीन वर्षों में समान मासिक किश्तों के रूप में किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.