ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली-एनसीआर में सोशल मीडिया के जरिए चला रहे थे नशे का कारोबार, आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली-एनसीआर में सोशल मीडिया के जरिए धड़ल्ले से नशे का कारोबार करने वाले ड्रग्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन किलो गांजा समेत कई नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। राजीव गुप्ता नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 18 फरवरी को कमला नगर में एक पैन एनसीआर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। अभियुक्त राजीव गुप्ता पूरे एनसीआर नेटवर्क चला रहा था, जो व्हाट्सएप, रैपिडो और पेटीएम जैसे सोशल मीडिया ऐप का उपयोग कर डीयू के छात्रों और एनसीआर के कैफे को निशाना बना रहा था।

डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक औचक छापेमारी की गई और उसके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किए गए- गांजा- लगभग तीन किलो, चरस- 0.5 किलो, मेथामफेटामाइन, दो वेइंग मशीन, दो स्मार्टफोन जिसमें कई सोशल मीडिया अकाउंट हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.