ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरसीबी से खेल सकता है यह  डिविलियर्स जैसा बल्लेबाज 

मुम्बई । दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्‍ड ब्रेविस भी इस बार आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उतरेंगे। ब्रेविस को आक्रामक बल्लेबाजी शैली के कारण ही बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से लोकप्रियता मिली है। ब्रेविस ने इस बार नीलामी के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है। ब्रेविस भी डिविलियर्स की तरह ही बल्‍लेबाजी करते हैं। वह उनके नंबर की ही जर्सी पहनते हैं। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह भी डिविलियर्स की तरह ही आरसीबी में उनकी जगह पर खेल सकते हैं। अंडर 19 विश्व कप में वह निडर तरीके से बल्‍लेबाजी करते रहे हैं। 4 मैचों में उन्‍होंने 65, 104, 96 और 97 रन की पारी खेली. उन्‍होंने 90.50 की औसत और 86.39 की स्‍ट्राइक रेट से 362 रन बनाए हैं।
ब्रेविस भी डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री के अंदाज में बल्‍लेबाजी कर सकते हैं। वो 17 नंबर की जर्सी पहना पसंद करते हैं, जो डिविलियर्स पहनते थे। ब्रेविस की मां उनके लिए यह जर्सी बनाती थी। ब्रेविस की जब डिविलियर्स से पहली बार मुलाकात हुई तो उन्‍होंने अपने स्‍टार से 17 नंबर की जर्सी पहने की इजाजत मांगी थी। इजाजत मिलने के बाद ब्रेविस इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं। हाल में एक वीडियो में ब्रेविस ने कहा था कि वो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से इसलिए खेलना चाहते हैं, क्‍योंकि इस टीम से डिविलियर्स खेल चुके हैं। इसके अलावा विराट कोहली भी इस टीम का हिस्‍सा है। माना जा रहा है कि नीलामी में ब्रेविस पर करोड़ों की रकम लग सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.