ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मातमपुर्सी करने चंडासी गांव पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार

नालंदा। शनिवार को देर शाम मातमपुर्सी करने चंडासी गांव पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार। मंत्री श्री कुमार ने मृतक बालक के परिजनों को ढांढस बांधते हुए धैर्य रखने को कहा। साथ ही पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजन को बीस हजार का चेक भी दिया। साथ ही नियमानुसार सरकारी लाभ भी दिलाने का आश्वासन भी दिया। बताते चले कि बीते 9 फरवरी को गांव के ही आनंद साव का साढ़े नौ वर्षीय पुत्र लक्की कुमार अचानक गायब हो गया था। और दस दिनों के बाद शनिवार की सुबह गांव के ही हाई स्कूल के पीछे पानी भरे पोखर से शव बरामद हुआ था। परिजन व ग्रामीण बच्चे को पानी में डूबने से मौत होने की बात बता रहें हैं। बालक की मौत पर गहरा दुःख जताते हुए मंत्री श्री कुमार ने बताया कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें।साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस बेला में धैर्य प्रदान करें। राज्य सरकार लोगों के सुख दुःख में साथ है। मौके पर बीडीओ धनंजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद,अनु सिंह,बबलू कुमार,जयंत प्रसाद,चंद्रशेखर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.