ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रैली की सफलता को लेकर राजद नेता ने मनिहारी में चलाया जनसंपर्क

कटिहार। आगामी 25 फरवरी को महागठबंधन की ओर से पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया हैं। जिसको लेकर महागठबंधन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही हैं। इसी क्रम में मनिहारी के मुख्य पार्षद सह राजद नेता राजेश कुमार उर्फ को यादव ने मनिहारी नगर पंचायत के कई क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा आम जनों से मिलते हुए आगामी 25 फरवरी को होने वाले आम सभा में भारी संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का अपील किया। वहीं मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि महागठबंधन की ओर से आयोजित विशाल आमसभा एक ऐतिहासिक आमसभा होगी। इस आमसभा को लेकर महागठबंधन से जुड़े नेता कार्यकर्ता के अलावा आमजन भी काफी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि इस आमसभा के माध्यम से केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मनिहारी के विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा ग्रामीणों से भारी संख्या में आम सभा में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील किया हैं और आगे भी क्षेत्र का भ्रमण कर इस आम सभा की सफलता को लेकर कार्य किया जाएगा। मौके पर जयप्रकाश यादव, कांता प्रसाद सिंह, शिवजी यादव, सरफुल धोनी, हरिराम यादव, मनोज ऋषि, शबनम देवी,ललन यादव,मोहम्मद नियाज, पूर्व मोहम्मद शरीफ, मुन्ना सिंह डॉक्टर मुस्लिम, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद नियाज, मोहम्मद जर्जिस सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के मुखिया वार्ड मेंबर समिति पूर्व मुखिया के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.