ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मकान और दुकान में सेंध लगा नकदी व सिक्के चोरी, आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद

रेवाड़ी शहर की अनाज मंडी में शुक्रवार की रात चोर ने एक व्यापारी के मकान व दुकान में सेंध लगा दी। चोर दुकान का गल्ला तोड़ कर नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर ले गया। चोर व्यापारी के घर में भी घुसा था। चोरी करने का आरोपित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। व्यापारी परिवार के साथ शादी में गए हुए थे और शनिवार की सुबह वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक दिन नहीं खोली दुकान, दूसरे दिन सामान गायब

पुलिस को दी शिकायत में नई अनाज मंडी के रहने वाले दिनेश कुमार कहा है कि अनाज मंडी में उनकी बीज-खाद की दुकान है। दुकान के ऊपर ही मकान बनाया हुआ है। वह 16 फरवरी को परिवार के साथ एक शादी में गए थे।17 फरवरी को भी दुकान नहीं खोली गई। शनिवार की सुबह वह वापस लौटे तो दुकान के शटर पर लगा ताला टूटा हुआ था। वह दुकान में गए तो सामान बिखरा पड़ा था। काउंटर में लगा गल्ला भी उखाड़ा हुआ था और उसमें रखी 15 हजार रुपये की नकदी व चांदी के सिक्के गायब थे। वह घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। चोर ने घर में रखा सामान बिखेर दिया था। घर से चोर कुछ चोरी नहीं कर पाया।

सीसीटीवी में दिखा चोर

चोरी करने का आरोपित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एक व्यक्ति दुकान में सामान खंगालता व गल्ला उखाड़ कर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है और चोरी के आरोपित की पहचान का प्रयास कर रही है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.