ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टोक्यो ओलंपिक में मैडल जीतने के बाद आंखों के सामने दिख गई 21 वर्षीय सफर की झांकी : श्रीजेश 

नई दिल्ली । प्रतिष्ठित औलंपिक टोक्यो स्पर्धा में जर्मनी के विरुद्ध कांस्य पदक के मुकाबले में पेनल्टी पर गोल बचाकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक दिलाने वाले भारत के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि उस पल उनका 21 साल का करियर उनकी आंखों के सामने घूम गया। भारत के पूर्व कप्तान 33 वर्ष के श्रीजेश हाल ही में वर्ल्ड गेम्स एथलीट का पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।  श्रीजेश ने जर्मनी के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर पर गोल बचाकर भारत का कांस्य पदक सुनिश्चित किया।  दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा, ‘मैच खत्म होने से 6 सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर गंवाने से मैं भी हर हॉकी प्रेमी की तरह दुखी था क्योंकि जर्मनी मैच का पासा पलटने में माहिर है। हमने पहले भी मैच के आखिरी पलों में गोल गंवाए हैं और वे सब यादें ताजा हो गई लेकिन मैं जानता था कि मुझे फोकस बनाए रखना है। मैंने सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी क्योंकि इतने दबाव में अपनी जिम्मेदारी पर फोकस बनाए रखना मुश्किल होता है।’ उन्होंने कहा, ‘वह गोल बचाने और मैं जीतने के बाद मैं भावुक हो गया। मेरी आंखों के सामने 21 साल का मेरा सफर घूम गया। जीवी राजा स्पोर्ट्स स्कूल से लेकर टोक्यो ओलंपिक तक का सफर।’ इस सफर में 2017 के दौरान एसीएल चोट के कारण उनका कैरियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था।
उन्होंने कहा, ‘चोट से निपटना मेरे लिए सबसे कठिन था क्योंकि उस समय मेरा करियर चरम पर था। मैं भारतीय टीम का कप्तान था और अच्छा खेल रहा था।  लोग मुझे पहचानने लगे थे।’ श्रीजेश ने कहा, ‘मेरे लिए हॉकी सबसे अहम है और चोट लगने के बाद भी मेरी अनुपस्थिति में भारतीय टीम अच्छा खेल रही थी। मुझे लगा कि लोग मुझे भूल रहे हैं। मेरे लिए वह कठिन समय था लेकिन उस अनुभव से मुझमें परिपक्वता आई और मैं वापसी कर सका।’ उन्होंने कहा, ‘भारत में उम्र काफी नाजुक मसला है और चोट के साथ बढ़ती उम्र के कारण लोग मुझे चुका हुआ मानने लगे। विश्व कप-2018 के दौरान लोगों ने काफी आलोचना की। मेरे पिता भी उस समय काफी बीमार थे तो मेरे लिए वह बहुत कठिन दौर था।  मैंने हॉकी से संन्यास लेने के बारे में भी सोचा। मैं नीदरलैंड के गोलकीपर याप स्टॉकमैन का शुक्रगुजार हूं जिनकी सलाह से मैं उस दौर से निकल सका।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.