ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के शिवसृष्टि पार्क का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जहां आज उन्होनें छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवसृष्टि थीम पार्क के पहले चरण का उद्धघाटन किया है। उन्होंने पार्क के पहले चरण का प्रमुख हिस्सा ‘सरकारवाड़ा’ का उद्घाटन किया है। शिवसृष्टि थीम पार्क शिवाजी महाराज की वीरगाथा पर आधारित है। यहां पर पर्यटक 3 डी तकनीक के माध्यम से शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और वीरगाथा को जान सकेंगे।

अमित शाह ने शिवाजी महाराज के योगदान के लिए किया सलाम

शिवसृष्टि थीम पार्क का उद्घाटन करते हुए अमित शाह बोले की शिवसृष्टि थीम पार्क के लोकार्पण के लिए इससे अच्छा दिन कोई हो ही नहीं सकता है।अमित शाह ने कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को देश, धर्म और स्वराज में उनके योगदान के लिए सलाम करता हूं। शिवसृष्टि थीम पार्क के उद्घाटन समारोह में उनके साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे थे।

शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे ने दिया था शिवसृष्टि’ का विचार

विभिन्न कला रूपों में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के दृश्यों को प्रदर्शित करने से लेकर आगरा से उनके चमत्कारी पलायन सहित 3डी तकनीक का उपयोग करते हुए, मराठा साम्राज्य के अभिन्न अंग किलों की महिमा को उजागर करने और ‘शिवृष्टि’ योद्धा राजा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को पेश करने के लिए पार्क के पहले चरण का उद्घाटन हो चुका है। शिवाजी महाराज को समर्पित और पद्म भूषण से सम्मानित ‘शिवृष्टि पार्क स्वर्गीय शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे के दिमाग की उपज थी।

21 एकड़ भूमि में फैला हुआ है ‘शिवसृष्टि’ पार्क

पुणे शहर के अंबेगांव में शिवसृष्टि’ पार्क को निर्मित किया गया है। जिसमे पहले चरण का काम पूरा हो गया है। शिवसृष्टि पार्क 438 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस अनूठी परियोजना का उद्देश्य पर्यटकों को एक शानदार अनुभव देना है। शिवसृष्टि पार्क की परियोजना चार चरणों में पूरी की जाएगी और यह 21 एकड़ भूमि में फैली होगी। यह 17वीं शताब्दी की वास्तुकला को दर्शाती परियोजना की मुख्य संरचना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.