ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कब शुरू होगी की ऋतिक रोशन की‘वॉर 2’की शूटिंग, आया बड़ा अपडेट

यशराज फिल्म ने अब तक जितनी भी स्पाई थ्रिलर फिल्मों का निर्माण किया है, सभी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। यही वजह है कि प्रोडक्शन हाउस अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर गंभीरता से काम कर रहा है। पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद लोगों को सलमान की फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच ऋतिक रोशन की वॉर 2 को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

वॉर 2 पर आया बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। कई रिपोर्ट्स में यशराज फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार वॉर 2 की चर्चा हो रही है। लोग अलग-अलग वीडियोज शेयर करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन की वॉर साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

जबर्दस्त रहा था कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी वॉर ने टिकट खिड़की पर 319 करोड़ से अधिक का  कारोबार किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक फिलहाल सिद्धार्थ के ही निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है। इसके अलावा अनिल कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.