ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौत, अस्पताल में शिक्षिका ने तोड़ा दम…

उत्तर प्रदेश : हाथरस जिले में सिकंदराराऊ-जलेसर रोड पर गांव नगला बिहारी के पास बुधवार की सुबह एकेजीएन स्कूल की वैन और डंपर में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल वैन के चालक की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। स्कूल वैन के चालक का शव गाड़ी में फंस गया। जिसे मुश्किलों से निकाला गया।

कस्बा पुरदिलनगर के एकेजीएन स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेकर लौट रही थी। वैन में 10 से अधिक बच्चे बताए जा रहे हैं। जरेरा और पुरदिलनगर के बीच नगला बिहारी गांव के निकट सामने से तेज गति से आ रहे डंपर ने वैन में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सड़क जाम हो गई। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी 20 वर्षीय शिक्षिका हनी पुत्री राजकुमार निवासी गांव बाड़ी को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई।

वैन का चालक चिंटू पुत्र डालीराम निवासी पोरा वैन में बुरी तरह फंस गया था। गाड़ी के हिस्सों को काटकर उसे बाहर निकाला गया। उसकी मौत हाे चुकी थी। इधर बच्चे हादसे से सहम गए। घायल बच्चों को भी सीएचसी सिकंदराराऊ भेजा गया। यहां से गंभीर हालत में छह बच्चों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.