ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पति से हुआ विवाद, महिला ने चार साल की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली 

मुंगेर । पति से किसी बात को लेकर विवाद होने पर सोनाली कुमारी (26 वर्ष) ने अपनी चार साल की बेटी के साथ घर में रखा पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। बेटी को जलता देख मां से रहा नहीं गया, तब मां ने किसी तरह पानी छिड़क कर बेटी के शरीर से आग बुझाने की कोशिश की। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक मां-बेटी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई थीं। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल से गैलन में आधा पेट्रोल, माचिस की तीली और दोनों के जले हुए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जुलाई 2018 में मनीष और सोनाली की शादी हुई थी। सोनाली का मायका समस्तीपुर है। दोनों की चार साल की एक बच्ची है।
सोमवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार को हुए विवाद के बाद पति अपने घर चला गया। इधर मंगलवार की सुबह पत्नी ने बच्ची के साथ शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, जिसके कारण मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद से महिला का पति मनीष कुमार फरार है। मां-बेटी को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक ने बताया कि महिला करीब 60 से 70 प्रतिशत तक जल गई है। बच्ची की हालत भी गंभीर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.