ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाड़मेर नेशनल हाईवे पर पिकअप से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 27 लोग घायल

राजस्थान : बाड़मेर जिले के जसोल में बालोतरा नेशनल हाईवे पर माजीवाला और इंद्रोकली गांव के बीच सवारियों से भरी निजी बस और पिकअप गाड़ी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार बालोतरा से सिवाना की तरफ प्राइवेट बस जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से कई लोग घायल अवस्था में अंद फंसे रह गए। आसपास के लोगों ने बस से लोगों को बाहर निकाला शुरू किया। 108 एंबुलेंस की मदद से बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल भेजा गया। सूचना मिलने पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत व बालोतरा एसडीएम विवेक व्यास नाहटा हॉस्पिटल पहुंचे। घायलों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए।

जसोल थानाधिकारी डिंपल कंवर ने बताया हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। भंवरलाल (42) पुत्र पोलाराम निवासी सिवाना की मौत हो गई। आठ जनों को जोधपुर रेफर किया है। जिनमें घायल देवाराम पुत्र सवाराम निवासी गुड़ानाल, पीराराम पुत्र मालाराम थापन, अमृतकंवर पत्नी हनुमानसिंह निवासी कुसीप, शेराराम पुत्र चुन्नीलाल निवासी मूगड़ा, प्रकाश कंवर नरपतसिह निवासी रातड़ी, कैलाश पुत्र अंबाराम निवासी किटनोद, अभयसिंह पुत्र भीमसिंह निवासी कुसीप, सांवलाराम पुत्र राणाराम निवासी थापन शामिल हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.