ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब तस्कर को दोषी पाते हुए आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा

जहानाबाद। विशेष उत्पाद न्यायलय 2 के राकेश कुमार के न्यायलय द्वारा शराब तस्कर गुड़गांव, हरियाणा, निवासी कुलदीप शर्मा को दोषी पाते हुए बिहार उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) में आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई, और डेढ़ लाख रुपया अर्थ दंड लगाया, अर्थ दंड की रकम नहीं देने पर छः माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस संबंध में विशेष लोक अभियोजक उत्पाद, प्रमोद कुमार ने बताया कि कलेर थाना,अरवल के पंकज कुमार ने अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ 7 मार्च 2019 को गुप्त सूचना पर बुलाकी बिगहा मोड के पास, दाऊद नगर की ओर से आ रही एक कंटेनर गाड़ी को रोकना का प्रयास किया तो उसका ड्राइवर गाड़ी को तेज भागने लगा। जवानों द्वारा उसे पकड़ा गया, तो वह अपना नाम कुलदीप शर्मा बताया। जब कंटेनर की जांच की गई तो उसमे 1413 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में कलेर थाना कांड संख्या 17/2019 दर्ज कराया गया। विशेष लोक अभियोजक उत्पाद प्रमोद कुमार ने बताया कि विचारन के दौरान अभियुक्त भाग गया था। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक अरवल द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर गुड़गांव हरियाणा से अभियुक्त को पकड़कर लाया और उसको दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.