ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 गर्मी बढ़ी तो बढऩे लगेंगे सब्जियों के दाम

भोपाल । गर्मी बढऩे के साथ ही सब्जियों के दाम भी बढऩे लगेंगे। क्यांकि तेज गर्मी से पैदावार घट रही है और फसल जल्दी आ रही है। इससे सब्जी की फसल को नुकसान हो रहा रहा है। सब्जी मंडी व्यापारियों का कहना है कि इस वक्त मंडी में बाहर से सब्जी आ रही है और स्थानीय किसान भी माल भरपूर लेकर आ रहे हैं। जबकि उस स्थिति में बिकवाली नहीं है। इसलिए व्यापारी भी सब्जी खरीदने में उतना उत्साह नहीं दिखा रहे। यही कारण है कि सब्जियों के दाम कम है।
25 फरवरी को सहलग समाप्त होगी। मार्च में सब्जियों की आवक भी घटेगी। इसके बाद अप्रैल की सहलग में सब्जियों के दाम तेजी से बढेंगे। थोक बिक्रेताओं का कहना है कि बाहर व स्थानीय स्तर से सब्जियों की आवक तेजी से बढ़ गई है। जिसके कारण उनके दाम नीचे आ चुके हैं। हालात यह है कि जितनी मात्रा में सब्जी आ रही है उतनी मात्रा में खरीदार भी नहीं है। इस वक्त केवल तोरई व भिंडी के दाम अधिक है बाकी सबके दाम जमीन पर हैं। मौसम में अचानक से बढ़ी गर्मी से खतों में उद्यानिकी की फसले तेजी से पक रही है। जिसके कारण सहालग के बीच स्थानीय सब्जियों की आबक ने आलू, मटर, टमाटर के दाम जमीन पर ला दिए।
इस वक्त केवल भोपाल की भिंडी व तौरई करंट में है। जिसका दाम थोक में 50 रुपये किलो हैं। बाकी की कोई सब्जी ऐसी नहीं जिसका दाम 10-12 रुपये किलो से अधिक हो। खेतों से सब्जियों की आवक बढ़ चुकी है। जबकि ग्राहकी उतनी नहीं है। इस कारण से मंडी में लगभग सभी सब्जियों के दाम नीचे आ चुके हैं। हालात यह है कि धनिया व मूली के लेवाल तक नहीं है। जबकि मैथी, पालक, टमाटर के दाम काफी नीचे आ चुके हैं। सब्जियों के दाम कम होने से आमजन को राहत है। लेकिन जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी और सब्जी की आवक घटेगी दाम बढऩा शुरू हो जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि मार्च के बाद सब्जियों के दाम तेजी से ऊपर होंगे। स्थानीय किसान आलू, बैंगन, टमाटर, धनिया, पालक, मैथी, मटर आदि की सब्जी का उत्पादन भरपूर मात्रा में कर रहे हैं। मौसम में गर्मी बढऩे से सब्जियां तेजी से पकने लगी है जिससे किसान सब्जियां खेतों से सीधे मंडी भेज रहे हैं। यदि ठंड अधिक समय तक रहती तो सब्जियां पकने में लंबा समय लेती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.