ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

40 की उम्र में नंबर-1 बना दिग्‍गज तेज गेंदबाज, जडेजा की टॉप-10 में हुई वापसी….

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट गेंदबाजों की नई रैंकिंग घोषित की। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पीछे छोड़ते हुए 40 साल की उम्र में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन नंबर वन गेंदबाज बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में घातक गेंदबाज का नतीजा उन्हें मिला है। वहीं, भारत हरफनमौला खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की भी टॉप टेन में वासपी हुई है।

गौरतलब हो कि एंडरसन पिछले हफ्ते माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड पर अपनी जोरदार 267 रन की जीत के दौरान इंग्लैंड के लिए 7 विकेट चटकाए थे। यह छठी बार है कि एंडरसन ने टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज होने का खिताब हासिल किया है। मई 2016 में पहली बार नंबर वन का खिताब हासिल किया था। एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 682 विकेट हो गए हैं। वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने 600 से अधिक विकेट लिए हैं। पहले स्थान पर मुरलीधरन ( 800) और दूसरे नंबर पर शेन वार्न (708) मौजूद हैं।

अश्विन दूसरे तो जडेजा 9वें स्थान पर

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दो टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन और जडेजा को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा मिला है। रविचंद्रन अश्विन जहां दूसरे स्थान पर पहुंच गए तो वहीं, रवींद्र जडेजा ने टॉप टेन में जगह बना ली है। वह नौवें स्थान पर हैं। चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी 18वें स्थान पर हैं।

सबसे उम्रदराज गेंदबाजों की लिस्ट

गौरतलब हो कि एंडरसन 40 की उम्र में नंबर टेस्ट गेंदबाज बनने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज हैं। इनसे पहले सिडनी बार्न्स 1914 में 40 साल की उम्र में नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बने थे। इसके अलावा ‘टिक’ फ्रीमैन 1929 में 41 की उम्र में, क्लेरी ग्रिमेट 1936 में 44 साल में और बर्ट आयरनमॉन्गर 1933 में 50 की उम्र में टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज बने थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.