ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एनआइए की सिरसा जिले में तीन जगह छापामारी, पहुंच गई टीमें

गैंगस्टर टेरर फंडिंग केस में एनआइए ने जिले के तीन स्थानों पर सुबह सवेरे छापामारी शुरू की है। डबवाली, कालांवाली शहर के अलावा कालांवाली के गांव तख्तमल में छापा मारा गया है। डबवाली के जवाहर क्षेत्र में किंग रे गांव निवासी कुलदीप सिंह के यहां छापा मारा गया है। कुलदीप सिंह के पंजाब पुलिस द्वारा मोहाली में दर्द केस के मामले में पहले ही गिरफ्तार होने की सूचना है। उनके आवास पर सुबह से ही एनआईए की टीम पहुंची हुई है और तलाशी ली जा रही है।

एनआईए का दूसरा छापा तख्तमल में

उनका संबंध पंजाब के गैंगस्टर से माना गया है। एनआईए का दूसरा छापा तक तख्तमल गांव में है। यहां जेल में बंद डबल मर्डर मामले के आरोपित जग्गा तख्तमल के साथी बलकार सिंह की तलाश में छापा है। जग्गा तख्तमल भी पंजाब के गैंगस्टर से जुड़ा हुआ है। और उनके यहां एनआइए की टीम पहले भी छापामारी कर चुकी है। अब उसके दोस्त के यहां टीम पहुंची है। तीसरा छापा कालांवाली में हैप्पी गर्ग के यहां है।

5:30 बजे पहुंची टीमें

तीनों स्थानों पर एक साथ छापामारी की गई है इससे पहले रात को ही एनआईए की टीमें सिरसा पहुंच गई थी और पुलिस प्रशासन से पुलिस बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था। पुलिस बल उपलब्ध होने के बाद छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जहां छापे मारे गए हैं। वहां पुलिस का पहरा है। इस दौरान किसी को घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा और नहीं किसी सदस्य को बाहर आने दिया गया। फिलहाल एनआइए टीमें में जांच कर रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.