ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने “युवा नेतृत्व एवम सामुदायिक विकास कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया

मोतिहारी। नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शहर के ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय में स्थित अतिथि सभागार में “युवा नेतृत्व एवम सामुदायिक विकास कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

चंपारण जिला युवा अधिकारी श्री स्वरूप देशभ्रतार द्वारा अतिथियों का स्वागत शॉल एवं पौधा देकर किया गया।

विशिष्ठ अतिथि सचिव गांधी संग्रहालय सह पूर्व मंत्री श्री बृजकिशोर सिंह का स्वागत लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र, पूर्वी चंपारण रानू कुमारी द्वारा किया गया । डीपीआरओ मोतिहारी ,साधनसेवी अनिल कुमार वर्मा (मोटिवेशनल स्पीकर),सौरव कुमार (अरुणिमा आईएएस अकादमी),केशव कुमार समाजसेवी का स्वागत किया गया।

जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चंपारण श्री स्वरूप द्वारा कार्यक्रम का विषय प्रवेश किया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा युवाओं का मार्गदर्शन किया गया,उनके द्वारा युवाओं को सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया साथ ही नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और उन्हें संगठन से जुड़ कर बेहतर कार्य करने के लिए कहा।

विशिष्ट अतिथि बृज किशोर सिंह द्वारा युवाओं को देशहित में काम करने को कहा।

सौरव कुमार साधनसेवी द्वारा युवाओं को रोजगार मार्गदर्शन तथा व्यक्ति विकास के बारे में बताया ।

अनिल कुमार द्वारा व्यक्ति विकास और जीवन शैली के ऊपर मार्गदर्शन दिया गया ।

नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी श्री स्वरूप द्वारा एवम लेखापाल सह कार्यक्रम सहायक रानू कुमारी द्वारा युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवम युवा समिति विकास के माध्यम से नेतृत्व क्षमता एवम सामाजिक भागीदारी बढ़ने के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए 40 युवक युवतियों ने भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र पूर्वी चंपारण एमटीएस श्री रविंद्र,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रंजीत कुमार,भूषण कुमार,गोल्डन कुमार मिश्रा,प्रियेश कुमार,संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में युवाओं को योग ,स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवम स्वयंसेवक भाव सिखाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.