ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भानु सप्तमी के दिन करें ये उपाय, मान-सम्मान में होगी जबरदस्त वृद्धि

सनातन धर्म में सूर्य को इस जगत की शक्ति का आधार माना गया है और इसी अनुसार सूर्य को देवता मानकर इनकी विधिवत पूजा की जाती है मान्यता है कि सूर्यदेव की आराधना से भगवान की विशेष कृपा मिलती है, ऐसे में सूर्यदेव को समर्पित भानु सप्तमी पर लोग व्रत उपवास रखते हुए पूजा पाठ करते है। पंचांग के अनुसार हर माह के दोनों पक्षों में सप्तमी तिथि पड़ती है और इसी दिन सूर्य पूजा को उत्तम बताया गया है। अभी फाल्गुन का महीना चल रहा है और इस महीने पड़ने वाली सप्तमी को भानु सप्तमी के नाम से जाना जा रहा है जो कि 26 फरवरी को है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा आराधना और व्रत करने से भक्तों के कष्टों का निवारण हो जाता है और त्वचा रोग से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है, लेकिन इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ साथ अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो मान सम्मान में वृद्धि होती है, तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे है।

भानु सप्तमी पर करें ये काम-
धार्मिक और ज्योतिष अनुसार भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजा जरूर करें मान्यता है कि इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत पूजन का संकल्प करें इसके बाद तांबे के लोटे में जल, अक्षत, सिंदूर मिलाकर भगवान को जल अर्पित करें फिर दिनभर फलाहार करें और अगले दिन सूर्यदेव को जल चढ़ाकर अपने व्रत का पारण करें मान्यता है कि इस शुभ दिन पर गरीबो और जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए साथ ही साथ गाय को भी हरा चारा खिलाएं मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की कमी दूर होती है और मान सम्मान में वृद्धि होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.