ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सबसे पहले किसने रचाया विवाह और कैसे शुरू हुई ये परंपरा

हर धर्म में विवाह को महत्वपूर्ण बताया गया है और इसे त्योहार की तरह मनाया जाता है। लेकिन हिंदू धर्म में विवाह के दौरान बनने वाले पति पत्नी के रिश्ते को पवित्र बताया गया है।

मान्यता है कि विवाह होने से केवल दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार मिलते है और एक दूसरे के सुख दुख के साथ हो जाते है।

अभी शादियों का सीजन चल रहा है और अधिकतर लोग शादी समारोह में आ जा रहे होंगे। लेकिन विवाह का नियम किसने बनाया और इस धरती पर सबसे पहले किसी शादी हुई अगर आपके भी मन में ये प्रश्न उछल कूद कर रहा है तो इसका उत्तर आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा दे रहे है तो आइए जानते है।

सनातन धर्म में कई ऐसी पौराणिक कथाएं है जो विवाह से जुड़ी मानी जाती है लेकिन एक कथा के अनुसार जब इस सृष्टि का निर्माण हुआ उस वक्त जगत का निर्माण करने वाले भगवान ब्रह्मा ने अपने शरीर के दो भाग कर दिए थे और ये दो टुकड़े में से एक को का नाम दिया गया और दूसरे को या नाम दिया गया। इसी प्रकार इन टुकड़े के मिलने पर काया का निर्माण हुआ। और इसी काया से पुरुष और स्त्री का जनम माना जाता है। फिर इसी काया से दो तत्व बने। जिसमें पुरुष तत्व को स्वयंभू मनु नाम दिया और स्त्री को शतरूपा के नाम से जाना गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनु और शतरूपा को ही इस धरती का सबसे पहला मानव माना गया है।

कहा जाता है कि जब ये दोनों धरती पर एक दूसरे से मिले तो भगवान ब्रह्मा से इन्हें पारिवारिक ज्ञान और संस्कार की प्राप्ति हुई और इसी तरह से इन्हें वैवाहिक जीवन में आन का ज्ञान प्राप्त हुआ। अगर हम पुराणों को देखे तो उसमें वर्णित है कि विवाह की परंपरा का आरंभ श्वेत ऋषि के द्वारा हुई। इन्हीं के द्वारा विवाह पंरपरा में सिंदूर, मर्यादा, महत्व, मंगलसूत्र, सात ​फेरो और विवाह के दौरान किए जाने वाले रीति रिवाज़ बने। श्वेत ऋषि ने ही विवाह के बाद पति पत्नी को एक बराबर का दर्जा और सम्मान प्रदान किया है माना जाता है इन्हीं से विवाह की प्रथा का आरंभ हुआ जो कि अब तक चला आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.