ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरबा में दुकान के बाहर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,  पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कोरबा के दर्री रोड में  सुबहएक महिला ने दुकान के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई। यहां से मिली सूचना पर कोतवाली थाना की महिला आरक्षक मौके पर पहुंची और तत्काल ऑटो के जरिए पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया।

व्यस्ततम दर्री रोड इलाके में महिला के द्वारा अपने एक एक रिश्तेदार की दुकान के सामने उसने इस घटना को अंजाम दिया गया । किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया।  कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ते देख पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाली थाना की महिला आरक्षक रेहाना फातिमा तुरंत यहां पहुंची और एक ऑटो के जरिए पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार देने के बाद महिला खतरे के बाहर बताई जा रही है।

आरक्षी रेहाना फातिमा ने बताया कि उसे जैसे ही जानकारी वो तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला को ऑटो में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे अगर थोड़ी देर भी होती तो महिला की जान जा सकती थी।

महिला ने पूछताछ में बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया है। जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में पीड़िता भर्ती किया गया है जहां पर चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि  इस मामले में मेमो प्राप्त नहीं हुआ है। पूछताछ के साथ घटनाक्रम और वास्तविक पहलू सामने आ सकते हैं। बारीकी से विवेचना करने के साथ कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.