ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बम को डिफ्यूज करने के क्रम में बम निरोधक दस्ता के दो जवान घायल

गया। रविवार को कोतवाली थाना में जब्त बम को निष्क्रिय करने के क्रम में बम निरोधक दस्ता के दो जवान घायल हो गये। घटना के अनुसार कोतवाली थाना कांड संख्या 898/22, दिनांक 21.12.2022 धारा 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट एवं 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के अन्तर्गत 06 देशी बमों को जप्त किया गया था, जिसे निष्क्रिय करने हेतु बी0एस0ए0पी0-03, बोधगया की बम निरोधक दस्ता टीम कोतवाली थाना आयी थी। जब्त बम को निष्क्रिय करने के क्रम में बम अचानक से फट जाने के कारण बम निरोधक दस्ता के सदस्य स0अ 0नि0 शिव प्रसाद पासवान एवं सिपाही अर्जन कुमार पंडित घायल हो गये है, जिन्हें तुरंत ईलाज हेतु मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया, जहॉ उनका ईलाज किया जा रहा है। दोनों घायल पुलिसकर्मी अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी हॉस्पिटल में उपस्थित रहकर बेहतर इलाज हेतु सभी कार्यवाही सुनिश्चित किये। दोनों घायल पुलिस कर्मियों को बेहतर ईलाज हेतु सभी आवश्यक कारवाई की जा रही है। बिस्फोटित बम के सम्पर्क में आने से कोतवाली थाना के एक SI तथा 2 सिपाही को भी साधारण जख्म हुआ है जो इलाजोपरांत ठीक होकर वापस थाना लौट गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.