ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाहिद कपूर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई देने में कर दी ‘गलती’, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक दिन पहले ही इंग्लैंड को हराकर अपना पांचवां अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड को चार विकेट से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस खिताबी जीत के बाद टीम को बधाई भी दी जा रही है। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने युवा टीम को बधाई दी। बधाई देते समय शाहिद एक बड़ी गलती कर बैठे और इसके बाद अब वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

शाहिद ने ‘बॉयज इन ब्लू’ की तारीफ तारीफों के पुल बांधे, लेकिन सोशल मीडिया पर को विश करते हुए उन्होंने एक बड़ी गलती की। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई देते समय उन्होंने गलती से 2018 वाली टीम की तस्वीर शेयर कर दी, जिसमें कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, कमलेश नागरकोटि और शिवम मावी नजर आ रहे हैं। हालांकि शाहिद ने अपनी इस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक फैंस उनके इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर चुके थे। फैंस ने इसके बाद शाहिद को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.