ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास से 2 कट्टरपंथी गिरफ्तार

नई दिल्ली । हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए कथित तौर पर पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे दो लोगों को दिल्ली में लाल किले के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी के संपर्क में आकर कट्टरपंथ की राह पर चल पड़े थे। पुलिस ने गत दिवस शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के ठाणे निवासी 21 वर्षीय खालिद मुबारक खान और तमिलनाडु के रहने वाले 26 वर्षीय अब्दुल्ला उर्फ ​​अब्दुर रहमान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों को पाकिस्तान में बैठे आका द्वारा सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी बनाया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों व्यक्ति अवैध रूप से सीमा पार करने के तरीकों पर अपने आका से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। उनके कब्जे से दो पिस्टल, 10 कारतूस, एक चाकू तथा एक तार कटर बरामद किया गया है।
मीडिया को एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक जानकारी के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तारी किया है। जानकारी में बताया गया था कि कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा कट्टरपंथी बनाया जा रहा है और उन्हें भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने से पहले पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त यानी डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ कट्टरपंथी व्यक्ति किसी अवैध गतिविधि को अंजाम देने के लिए मुंबई के रास्ते दिल्ली आएंगे और आगे पाकिस्तान में बैठे अपने आका की मदद से आतंकी ट्रेनिंग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। जानकारी के अनुसार ये लोग अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और इन्हें लाल किले के पीछे रिंग रोड के पास पहुंचना था। पुलिस ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद 15 फरवरी को आर्म्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी आतंकी हमले की साजिश रचने में आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.