ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बॉलीवुड के इन सितारों के पास हैं, फिल्म इंडस्ट्री में सबसे महंगी वैनिटी वैन

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनके शौक काफी महंगे हैं। उनके पास शानदार घर होने के साथ बेहतरीन गाड़ियां और प्राइवेट जेट तक हैं। इन कलाकारों में कुछ ऐसे भी हैं, जिनके पास सबसे महंगी वैनिटी वैन भी है। जब भी ये कलाकार शूटिंग के लिए जाते हैं तो वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं। कह सकते हैं कि वैनिटी वैन इन कलाकारों का दूसरा घर है। दरअसल बॉलीवुड स्टार्स के पास दुनिया की सबसे महंगी और लग्जरी वैनिटी वैन हैं, जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की वैनिटी वैन भी इंडस्ट्री की महंगी वैनिटी वैन में से एक है। उनकी इस वैनिटी वैन को भी दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया था, जिसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये है। एक्टर की वैनिटी वैन में दो कमरे, एक छोटा सा हॉल और बाकी सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की वैनिटी वैन भी काफी महंगी है। उनकी इस वैनिटी वैन को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने तैयार किया। वैन के अंदर के हिस्सों में कांच का इस्तेमाल किया गया है और फर्श के लिए लकड़ी का यूज किया गया। आलिया अपनी वैनिटी को दूसरा घर मानती हैं। उनकी इस वैनिटी में सभी चीजें मौजूद हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख खान के पास इंडस्ट्री की सबसे महंगी वैनिटी वैन है। उनके पास Volvo BR9 की वैनिटी वैन है, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। बादशाह खान की यह वैनिटी वैन दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन की थी, जो 14 मीटर की है। इसे शाहरुख के लिए सभी सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जब भी शूटिंग कहीं बाहर होती है तो शाहरुख हमेशा अपनी वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं।

ऋतिक रोशन 

ऋतिक रोशन  के पास Mercedes V-Class की वैनिटी वैन है। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है, जिसकी लंबाई 12 मीटर है और इसे तीन पार्ट में बनाया गया है। एक्टर की इस वैन में ऑफिस, बेडरूम और आखिर में बाथरूम बना हुआ है। साथ ही, इसमें ऋतिक की सुविधानुसार बाकी सभी चीजें भी मौजूद हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.