30 सैनिकों की जान बचाकर शहीद हुए थे रीवा के दीपक सिंह, अब लेफ्टिनेंट पत्नी भी करेगी देश की सेवा

रीवा के शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने भी अपने पति की तरह देश सेवा की राह पकड़ ली हैं। 15 जून 2020 को गलवान घाटी में शहीद हुए लांस नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा इंडियन आर्मी का हिस्सा होंगी। उनका चयन कमीशंड ऑफिसर की रैंक पर हुआ है। प्रयागराज में SSB (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) का टेस्ट क्लीयर हो गया है। मेडिकल फॉर्मेलिटीज पूरी करने के बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में लेफ्टिनेंट प्री कमीशन ट्रेनिंग करेंगी।

सेवानिवृत्त सैनिक प्रकाश सिंह ने बताया कि शहीद लांस नायक दीपक सिंह उनके छोटे भाई थे। दीपक की पत्नी रेखा ने पर्सनैलिटी ऑफ इंटेलिजेंस टेस्ट पास कर लिया है। रेखा MSC, B.ED, NCC-C पहले ही कर चुकी हैं। उनकी इच्छा थी कि पति की तरह वह भी देश सेवा करें।

शादी के 7 महीने में पति हो गए शहीद

रेखा रीवा के रायपुर कचुर्लियान ब्लॉक के जोगनहाई गांव की रहने वाली हैं। जिसकी 30 नवंबर 2019 को मनगवां के फरेहता गांव (रीवा) निवासी दीपक सिंह के साथ शादी हुई। 29 साल की रेखा की शादी के 7 महीने में पति दीपक सिंह शहीद हो गए। दो भाइयों में छोटे दीपक सिंह के पिता गजराज सिंह गांव में किसानी कर दोनों बच्चों की परवरिश की। 17 साल पहले बड़े बेटे प्रकाश सिंह गहरवार 75 आर्मड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने ही रिलेशन भर्ती निकलने पर छोटे भाई दीपक सिंह को आर्मी के मेडिकल कोर में जॉइनिंग दिलाई थी।

30 सैनिकों की जान बचाकर हुए शहीद

15-16 जून 2020 को भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ इंडियन आर्मी का टकराव हुआ था। तब चिकित्सा कोर 16वीं बटालियन बिहार रेजीमेंट में तैनात लांस नायक दीपक सिंह नर्सिंग सहायक की ड्यूटी कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान घायलों को इलाज मुहैया करा रहे थे। उनको भी गंभीर चोटें आई थीं। फिर भी 30 सैनिकों की जान बचाई। इसके बाद शहीद हो गए।

24 नवंबर 2021 को मिला था वीर चक्र

शहीद दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से नवाजा गया। 24 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रेखा सिंह को वीर चक्र दिया। शहीद के पिता गजराज सिंह और भाई प्रकाश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनका सम्मान भी राष्ट्रपति की ओर से किया गया था। उस दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद के परिजन के साथ डिनर किया था। साथ ही CDS विपिन रावत भी शहीदों की याद में टी-पार्टी में सभी से मिले थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा