ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। रविवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए वो कोलकाता पहुंचे। जहां ईडन गार्डन में उन्होंने सौरव गांगुली के साथ क्रिकेट भी खेला। कुछ समय से ये चर्चाएं हो रही हैं कि रणबीर कपूर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में लीड रोल प्ले करेगें। कोलकाता पहुंचे रणबीर ने इस बारे में अब क्लियर कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई फिल्म अभी उन्हें ऑफर नहीं हुई है। साथ ही एक्टर ने बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर पर बन रही बायोपिक में काम करने की बात कही।

रणबीर कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करने के सवाल पर कहा, ‘मुझे लगता है दादा एक लिविंग लीजेंड हैं, न केवल भारत में बल्कि दुनिया में। उनकी बायोपिक बहुत स्पेशल होगी। दुर्भाग्य से मुझे ये फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के मेकर्स अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।’रणबीर ने इसके साथ ही ये भी कंफर्म किया कि वो किशोर कुमार की बायोपिक पर 11 सालों से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं 11 सालों से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहा हूं। हम इसे अनुराग बासु के साथ लिख रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि ये मेरी अगली बायोपिक होगी। मैंने अभी तक दादा पर जो बायोपिक बन रही है उसके बारे में कुछ सुना नहीं है तो उसके बारे में कुछ पता नहीं है।’

कोलकाता पहुंचे रणबीर कपूर ने सौरव गांगुली के साथ फिल्म को प्रमोट किया। दोनों ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए खास टी शर्ट पहनी हुई थी। रणबीर की टीशर्ट पर ‘रणबीर मक्कार 11’ और सौरव की टीशर्ट पर ‘दादा झूठी 11’ लिखा था।बता दें कि रणबीर कपूर कई दिनों से अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वहीं फिल्म की बपात करें तो ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.