ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायपुर में पति-पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के सिवनी इलाके में सोमवार को पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या  कर ली। इस दंपती ने किन कारणों से अपनी जिंदगी खत्म कर ली ये साफ नहीं हाे पाया है। मुजगहन थाने की पुलिस दोनों के परिजनों से जानकारी ले रही है।

सतनामी पारा इलाके में एक छोटे से मकान में दोनों रहा करते थे। पति का नाम नंदू नवरंग और पत्नी का नाम सोनाक्षी नवरंग था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रविवार रात दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया था। लेकिन सुबह काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खिड़की से झांका तो फंदे से लटकता हुआ दोनों का शव दिखाई दिया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।

7 साल पहले लव मैरिज
मौके पर पहुंचे मुजगहन थाने के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि कमरे में चूड़ियां टूटी हुई और शराब की बोतल मिली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी काफी विवाद हुआ था। रविवार रात विवाद बढ़ा होगा। पहले पत्नी ने दुपट्‌टे से फांसी लगाई होगी, फिर ये देख पति ने भी ऐसे ही फंदा बनाकर जान दे दिया होगा। जानकारी मिली है कि दोनों ने 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था, यहीं साथ रह रहे थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.