ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नासा की तस्वीर में मंगल ग्रह पर दिखा एक फीट का एलियन

पृथ्वी के बाहर अन्य ग्रहों पर जीवन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह हैं, इनमें से वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह कुछ हद तक जीवन के लिए अनुकूल लगता है। नासा ने रिसर्च के लिए अपना क्यूरियोसिटी रोवर मंगल ग्रह पर उतारा है। यह रोवर वहां से तस्वीरें और जानकारियां भेज रहा है। नासा के रोवर ने मंगल ग्रह से कुछ तस्वीरें भेजी थीं। खुद को यूएफओ एक्सपर्ट कहने वाले वाले स्कॉट सी वरिंग ने दावा किया है कि इनमें से एक तस्वीर में एलियन नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने मंगल ग्रह पर 100 प्रतिशत जीवन होने का दावा किया है। वरिंग का कहना है कि मंगल ग्रह पर रहने वाले प्राणी हमसे ज्यादा बुद्धिमान हैं। इसके अलावा उन्होंने तस्वीरों में कुछ जगहों को चिन्हित किया है। साथ ही दावा किया कि उसमें एक एलियंस दिख रहा है।

वारिंग ने अपने ब्लॉग में कहा कि उन्हें नासा की तस्वीरों का विश्लेषण करना पसंद है। इस बार मंगल की तस्वीर में उन्हें कुछ अनोखी चीज मिली। वहां पर बुद्धिमान जीवन का 100 प्रतिशत प्रमाण है। तस्वीर में एक व्यक्ति लेटा हुआ है, जो सुरक्षित दूरी से नासा के मार्स रोवर को देख रहा है। उनका दावा है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा एलियन 1 फुट लंबा है और उसका रंग पिंक है। उसने डार्क सूट पहना है। उसे ध्यान से देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे उसके कंधे पर कोई बैग हो। वहीं जहां पर वो है, उसके पीछे भी पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये तस्वीर नासा ने अप्रेल 2021 में जारी की थी। अब 3 फरवरी 2022 को उन्होंने इसका विश्लेषण पूरा किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.