ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जे.एन.एल कॉलेज में मनाया गया विज्ञान दिवस समारोह

खगौल। स्थानीय जे एन एल कॉलेज खगौल में जन्तु विज्ञान विभाग और आई क्यू ए सी के तत्वावधान में विज्ञान दिवस मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो.मधु प्रभा सिंह ने कहा कि विज्ञान का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है।आज हमारा जीवन विज्ञान के बिना अधूरा है।विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के प्रति आकर्षित और प्रेरित करना है। जनसाधारण को विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के पहले दिन विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की आयोजन सचिव जन्तु विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ मेधावी सुदर्शन ने कहा कि प्रत्येक साल 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी वी रमन ने इसी दिन अपने खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला था। विज्ञान दिवस के आयोजन से छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। दो-दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर वरीय शिक्षक डॉ दिलीप कुमार, जनार्दन प्रसाद, डॉ एस एस इमाम, डॉ किरण बाला, सुश्री अर्चना भारती, डॉ ज्योतिर्मय, डॉ मणि राम, डॉ गौतम सिन्हा सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शशिकांत प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अजित कुमार सिंह ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.