ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक दिन स्कूल नहीं जाने पर शिक्षक ने छात्रों को बुरी तरह पीटा

जयपुर|घटना बूंदी के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। यहां पढ़ने वाले दो छात्रों से शिक्षकों ने जमकर मारपीट की। शिक्षक की पिटाई से बच्चों की पीठ पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान के बूंदी जिले में एक शिक्षक ने छात्र को छड़ी से बुरी तरह पीटा। छात्र की पीठ पर मारपीट और चोट के निशान हैं। छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह  एक दिन स्कूल नहीं आया था। इसी बात पर शिक्षक ने छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। छात्र और उसके परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार घटना शहर के देई कस्बे के सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। यहां चीता की झोपड़ियां गांव में रहने वाले 7वीं कक्षा के छात्र बंटी बंजारा पुत्र राम प्रकाश और 8वीं कक्षा के छात्र नरेंद्र बंजारा पुत्र बनवारी बंजारा मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचे।

यहां स्कूल टीचर कल्याण मीणा ने दोनों को सोमवार को स्कूल नहीं आने पर पीटना शुरू कर दिया। छड़ी से बुरी तरह पीटने के कारण दोनों के शरीर पर पिटाई के निशान पड़ गए। पीड़ित छात्र घर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद वे उन्हें लेकर थाने पहुंचे और टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना की सूचना पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुकुम चंद मीणा थाने पहुंचे और छात्रों के परिजनों से बात की। उन्होंने मामले की जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.