ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधानसभा में गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, सुरक्षाकर्मियों ने रोका

भोपाल। शिवराज सरकार आज विधानसभा में अपने चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है। विपक्ष ने इस मसले पर सरकार को घेरने तैयारी कर ली है। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर में गैस के सिलेंडर लेकर पहुंचे। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने कहा कि रसोई गैस के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। सरकार बजट में वैट की दर कम करके जनता को राहत देनी चाहिए। 50 प्रति गैस सिलेंडर की दर बढ़ाई गई है! कल सरकार आर्थिक सर्वेक्षण में स्वयं की पीठ थपथपा रही थी कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है लेकिन आमजन को राहत नहीं मिल रही है। विधानसभा के मुख्य द्वार पर हो रहा है हंगामा! कांग्रेस के विधायक गैस का सिलेंडर सदन में ले जाकर विरोध दर्ज कराने का कर रहे हैं प्रयास! सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मुख्य द्वार पर रोक लिया। इसके बाद पीसी शर्मा, तरुण भनोत समेत कुछ अन्‍य कांग्रेसी विधायकों ने वहीं बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू दी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.