ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑटोमोबाइल कंपनियों की खुदरा बिक्री घटी, पिछले साल के मुकाबले 10.70 फीसदी की गिरावट

भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियों की खुदरा बिक्री में कमी दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि जनवरी 2021 के मुकाबले यह जनवरी 2022 में 10.70 प्रतिशत घट गई।  बता दें कि एफएडीए भारत में ऑटोमोबाइल खुदरा उद्योग का एक शीर्ष राष्ट्रीय निकाय है, जो पूरे भारत में 26,500 डीलरशिप का प्रतिनिधित्व करता है। तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमश: 30 प्रतिशत और 20.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दोपहिया वाहनों, पीवी और ट्रैक्टरों में क्रमशः 13 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एसोसिएशन ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पैसेंजर व्हीकल्स (पीवी) की अनुपलब्धता लगातार समस्या पैदा कर रही है, जबकि कॉमर्शियल व्हीकल्स (सीवी) और विशेष रूप से भारी वाणिज्यिक वाहन (एचसीवी) अच्छा प्रदर्शन कर हैं।

ग्रामीण भारत में दोपहिया वाहनों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। पीवी इन्वेंट्री 8 से 10 दिनों के ऐतिहासिक निचले स्तर पर है, जबकि दोपहिया वाहनों की इन्वेंट्री खतरनाक स्तर से घटकर 25 से 30 दिनों तक हो गई है। एफएडीए की ओर से कहा गया है कि 25,000 किलोमीटर के नए राजमार्ग विकसित करने की सरकार की योजना से भारत के बुनियादी ढांचे के खर्च में और वृद्धि होगी और वाणिज्यिक खंड पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.