ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मूडीज की चेतावनी, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार निचले स्तर पर 

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के गहरे आर्थिक संकट के बीच मुश्किलें लगातार बढ़ती ही दिख रही हैं। अब मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने पाकिस्तान सरकार की स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारी करने वाली एजेंसी और सीनियर इनसिक्योर्ड डेट रेटिंग को सीएए1 से घटाकर सीएए 3 कर दिया है। मूडीज ने कहा कि पाकिस्तान में नकदी की बढ़ती नाजुक स्थिति ‘डिफॉल्ट जोखिम’ के खतरे को बढ़ा देती है।
एजेंसी ने कहा कि इसने देश की रेटिंग को ‘नकारात्मक से स्थिर’ में बदल दिया है। मूडीज ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार ‘बेहद निचले स्तर’ तक गिर गया है और यह देश की तत्काल और मध्यम अवधि के विदेशी भुगतानों को पूरा करने की स्थिति में भी नहीं है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से फंड पाने के लिए हाल में टैक्स से जुड़ी कुछ शर्तों को लागू किया है और आईएमएफ का फंड मिलने से इस अपनी तत्कालिक जरूरतों को पूरा करने में मदद भी मिल सकती है।
मूडीज ने पाकिस्तान को जो स्टेबल रेटिंग दी है, वह बताता है कि पाकिस्तान जिन दबावों का सामना कर रहा है, वे मोटे तौर पर संतुलित जोखिमों के साथ सीएए3 रेटिंग स्तर के अनुरूप हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि वित्त एवं राजस्व मंत्रालय ने भी पाकिस्तान राजस्व महालेखाकार को केंद्रीय मंत्रालयों/खंडों और संबंधित विभागों के सभी बिलों की मंजूरी पर अगला आदेश आने तक रोक लगाने का निर्देश दे दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.